अभिजीत दीपके पर कसा शिकंजा: दिल्ली पुलिस से शिकायत कर फैजान अंसारी बोले- 'कराएं गिरफ्तार, नहीं तो भड़का सकते हैं दंगे'
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास लिखित में एक शिकायत पहुंची है। एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर फैजान अंसारी ने अभिजीत दीपके के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। फैजान ने एक तरफ जहां अभिजीत दीपके को पाकिस्तानी एजेंट और उमर खालिद का समर्थक बताया तो दूसरी तरफ मीडिया से बातचीत के दौरान खुद पर हमले का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि यदि दीपके को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह देश में दंगे फसाद करवा सकता है।
फैजान अंसारी ने डीसीपी दफ्तर के बाहर शिकायत की एक कॉपी दिखाते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'आज मैंने अभिजीत दीपके के खिलाफ डीसीपी को लिखित में शिकायत दी है, क्योंकि उनके लोगों ने मुझे पर दो बार हमले किए और इसके सबूत मेरे पास है। मुझ पर पुणे और औरंगाबाद में हमले किए गए। मैंने वहां भी दो केस फाइल किए हैं और मैं चाहता हूं कि दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।' फैजान ने दिल्ली सीएम और पुलिस को सैल्यूट करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक को सही समय पर उठा लिया गया, जिसकी वजह से दिल्ली की स्थिति बहुत बिगड़ने से बच गई। दीपके सबकुछ अपने फायदे के लिए कर रहा।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

