सीएम डॉ. मोहन ने दी शिवराज सिंह को जन्मदिन की बधाई

  • Share on :

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पर पूर्व सीएम को बधाई देते हुए लिखा कि आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी उनको जन्मदिवस की बधाई दी। बता दें पूर्व सीएम शिवराज आज 65 साल के हो गए। उनको जन्म 5 मार्च 1959 को हुआ था। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper