महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पत्नी के साथ पहुंचे सीएम मोहन यादव, की पूजा-अर्चना
उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पहुंचे। उन्होंने नंदी मंडपम में आयोजित आरती में भाग लिया और आरती के उपरांत श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर महेश पुजारी, आकाश पुजारी व आशीष पुजारी ने पूजन सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत एवं सम्मान किया।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे भक्ति में लीन दिखाई दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के दौरे पर आ रही हैं, जिनका वे स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि बाबा महाकाल सभी के जीवन से अंधकार मिटाकर सद्गुणों से प्रकाशमान करें।
मुख्यमंत्री ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में अपनी पत्नी के साथ विशेष पूजा की। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी सहित अन्य पुजारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्रोच्चारण करते हुए "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम। उवार्रुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात।।" का जाप किया और सभी भक्तों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध संगीतकार हंसराज रघुवंशी भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए और अपना प्रसिद्ध भजन "शिव कैलाशों के वासी" गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया।
साभार अमर उजाला