सीएम मोहन यादव बोले- जनता का आशीर्वाद हमारे साथ

  • Share on :

खंडवा। मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की नामांकन सभा को संबोधित करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खंडवा पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञानेश्वर पाटिल का नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
इसके बाद सीएम यादव ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश को मोदी मय और भाजपा मय बताया। उन्होंने कहा कि खंडवा के लोकप्रिय प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल का नामांकन पत्र दाखिल करा दिया गया है। खंडवा में जैसा हमारा पुराना रिकॉर्ड रहा है, यहां हमारा परंपरागत रूप से जनता का अच्छा वोट बैंक है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है और पूरा प्रदेश मोदी मय हो चुका है।
शुक्रवार को देशभर में हुए प्रथम चरण के मतदान को लेकर सीएम यादव ने कहा कि मतदाताओं के चेहरे की खुशी और भाजपा के टेबलों की भीड़ यह बताती है कि पूरा प्रदेश भाजपा मय हो चुका है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper