कलेक्टर ने अमझेरा और जीराबाद में स्वास्थ्य एवं उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

  • Share on :

कलेक्टर ने मरीजों के स्वास्थ्य की ली जानकारी, स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में तोल कांटे व हम्माल हो जिससे उन्हें इंतजार ना करना पड़े।
दिलीप पाटीदार 
धार। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने रविवार को जिले के भ्रमण के दौरान अमझेरा और जीराबाद क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित गेहूँ उपार्जन केंद्र की जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुगमता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, मरीजों के उपचार का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य केंद्र में किस प्रकार के मरीजों आ रहे हैं यह जानकारी ली एवं निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के मौसम में मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।इसी क्रम में कलेक्टर श्री मीना ने जीराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली को देखते हुए निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुरूप आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पूरी सुगमता के साथ मिलना सुनिश्चित करें। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो। दवाईयां, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य केंद्रों पर डायरिया के इलाज हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper