कलेक्टर ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों पर फोकस करने के दिये निर्देश

  • Share on :

महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर जिले में सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्य करें। कार्यों में अनावश्यक देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, यह निर्देश कलेक्टर हर्ष सिंह ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दियें।
बैठक में कलेक्टर  सिंह ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। उन्होंने सीएम हाउस, सीएम मॉनिट तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रकों की विस्तार से समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेषित किये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, सभी अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों एवं कार्यों का नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करें, यह सुनिश्चित किया जायें कि, योजनाओं एवं सेवाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से संचालित हो।
समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने एसआईआर कार्यों का रिव्यू भी किया, उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार आगामी कार्यवाही निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने  के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर  सिंह ने विभागीय कार्यों का समीक्षात्मक जायजा लेते हुए स्वरोजगार योजनाओं की भी समीक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर  वीरसिंह चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper