कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का हो रहा समाधान विदिशा। कलेक्ट्रेट के भूतल स्थित सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने सभी आवेदकों की समस्याएं प्राथमिकता  से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आवेदकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री गुप्ता के साथ-साथ अन्य अधिकारियों ने भी नागरिकों से सीधा संवाद किया। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों की पीएम आवास राशि दिलाने, भूमि संबंधी समस्याओं के निराकरण और बिजली, नामांतरण, सीमांकन सहित अन्य राजस्व और योजनाओं के लाभ प्राप्ति में आ रही समस्याओं से संबंधित विभिन्न मामलों में अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश देकर समस्याओं को हल कराने के निर्देश दिए जिसके फलस्वरूप जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनो में से अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण हुआ है। आज संपन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में 40 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 22 आवेदनों का मौके पर निराकरण हुआ है।
 जनसुनवाई के दौरान आज अधिकारियों के समक्ष विभिन्न आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिनमें विदिशा के करैयाखेड़ा निवासी श्रीमती रानी अहिरवार ने पति की मृत्यु उपरांत बच्चों के भरण पोषण हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस आवेदन को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान  का प्रकरण बनवाकर आवेदिका को सहायता दिलाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए हैं। इसके अलावा शमशाबाद के ग्राम पट्टन के श्री गजेंद्र सिंह यादव ने भूमि खसरे का कब्जा दिलाने और श्रीमती मीना बाई ने भी ग्राम बरवाई में उनकी भूमि का कब्जा दिलवाने हेतु आवेदन दिया। इन दोनों आवेदनों में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने संबंधित तहसील के तहसीलदार को मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शमशाबाद के ही श्री कैलाश सिंह राजपूत ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, विदिशा निवासी श्रीमती विमलेश बाई यादव ने पीएम आवास योजना (बीएलसी घटक) तहत मकान निर्माण हेतु सहायता राशि दिलाने और विदिशा के ही मोहन गिरी निवासी श्री सौरभ मैथिल ने पीएम आवास योजना तहत कुटी स्वीकृत न होने संबंधी समस्या से अवगत कराया। इन सभी आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की पात्रता अनुरूप आवेदकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाने की कार्रवाई समय सीमा में सुनिश्चित करें।
 जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सुरभि तिवारी, विदिशा एसडीएम श्री मनीष कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों का अधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान सभी विकासखंडों के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper