कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने किया औचक निरीक्षण

  • Share on :

दोपहर में पहुंचे लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आदित्य शर्मा
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही
 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज दोपहर लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी पहुंचकर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में चल रही खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर श्री रोशन राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
किसानों से किया सीधा सवांद
      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने मंडी में आए किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। किसानों ने उपार्जन व्यवस्था को लेकर संतुष्टि व्यक्त की और बताया कि तौल एवं भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
किसानों के साथ बैठकर भोजन भी किया
     कलेक्टर श्री वर्मा ने किसान विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने केंटीन में किसानों के साथ बैठकर भोजन भी किया और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर चर्चा की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper