कलेक्टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनी 130 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये त्वरित निराकरण के निर्देश
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा
कटनी । जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष तिवारी ने 130 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, विंकी सिंहमारे उइके, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी और लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान सूफी संत नगर, कैलवाराखुर्द निवासी आरती शुक्ला पति स्वर्गीय सतीश शुक्ला ने कलेक्टर श्री तिवारी को प्रस्तुत आवेदन में बताया कि वर्ष 2023 में मेरे पति का निधन हो गया था। लेकिन मकान का रिकॉर्ड अभी भी मेरे पति के नाम पर दर्ज है। पति की एकमात्र वारिस होने के कारण भू-अभिलेखों में सुधार कर मकान मेरे नाम पर दर्ज करवाया जाय। जिस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

