"सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों व मैनेजमेंट द्वारा व्यावसायिक सिलाई मशीन व व्हील चेयर वितरित "

  • Share on :

बच्चों ने पढ़ाया मानवता का पाठ और बने दिव्यांग जनों का सहारा ।
राजेश धाकड़ 

दिनांक 11 फरवरी 2025, मंगलवार को सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल इंदौर द्वारा 32 व्यावसायिक सिलाई मशीन एवं 20 व्हील चेयर क्षेत्र के माननीय विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, बिशप स्वामी फादर थॉमस मैथ्यू , जन विकास सोसाइटी के निदेशक फादर सीनोंज जोसफ,  फादर  मार्टिन एवं प्राचार्य फादर सीबी जोसफ द्वारा वितरित किया गया। 

समाज को सशक्त बनाने मे महिलाओं की अनादि काल से महत्तवपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के गरीब व बेरोजगार 32 महिलाओं को व्यावसायिक सिलाई मशीन समाज के कमजोर एवं अशक्त बुजुर्गो को 20 व्हीलचेयर सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों द्वारा चेरेटी कलेक्शन एवं मैनेजमेंट द्वारा वितरित की गई। पॉल कहते है बूँद बूँद से घड़ा भरता है। इसी वाक्य को सच किया सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों और मैनेजमेंट ने, जिन्होने थोड़े थोड़े रुपए जोड़कर गरीब बस्तियो  की महिलाओं व बुजुर्गो को सिलाई मशीन व व्हीलचेयर देने का निर्णय किया। इस कार्य मे जन विकास सोसाइटी पालदा और आई.डी.एस.एस.एस. रेड चर्च द्वारा पहले गरीब महिलाओ को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। वही मार्गदर्शन करते हुए 11 फरवरी 2025 को सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे  मुख्य अतिथि आदरणीय बिशप स्वामी थॉमस मैथ्यू और क्षेत्र के विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया जी, जन विकास सोसाइटी के डायरेक्टर फादर सीनोंज जोसफ, फादर  मार्टिन तथा स्कूल के प्राचार्य फादर सीबी जोसफ उपस्थित रहे। जिनके कर कमलों द्वारा समाज के गरीब व बेरोजगार 32 महिलाओं को व्यावसायिक सिलाई मशीन व समाज के कमजोर एवं अशक्त बुजुर्गो को 20 व्हीलचेयर वितरित की गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper