आयुक्त द्वारा झोन 7 का निरीक्षण, स्वच्छता पर जोर
आदित्य शर्मा
इंदौर। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने झोन क्रमांक 07 के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइडलाइन अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर आयुक्त श्री अर्थ जैन, झोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी श्रीमती टीना सिसोदिया, झोनल अधिकारी श्री सुनील जादौन, स्वास्थ्य अधिकारी श्री मनोहर गौसर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उद्यान, बाजार, बस स्टॉप, सार्वजनिक शौचालय व जलस्रोतों की स्थिति का जायजा लिया गया। आयुक्त ने उद्यानों में ट्रीटेड पानी से सिंचाई, जलस्रोतों की नियमित सफाई व बेहतर रखरखाव पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा जनजागरूकता बढ़ाई जाए।

