स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का समापन
मेंहदवानी, डिंडौरी। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के मार्गदर्शन में उद्यमिता विकास केन्द्र, मध्यप्रदेश (सेडमैप), भोपाल द्वारा राजा शंकर शाह कुँवर रघुनाथ शाह शासकीय महाविद्यालय, मेंहदवानी, जिला डिंडौरी में आयोजित अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
महाविद्यालय में 08 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित “व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण” में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, आत्मविश्वास, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन तथा रोजगार के लिए आवश्यक व्यवहारिक कौशल से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया तथा प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई दक्षताओं को उनके भविष्य के रोजगार एवं कैरियर निर्माण में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम को अपने कैरियर विकास के लिए उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी/प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
आयोजक: उद्यमिता विकास केन्द्र, मध्यप्रदेश (सेडमैप), भोपाल
(सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन)
प्रायोजक: उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल
शिवम् प्रजापति

