कांग्रेस ने 140वें स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर मनाया

  • Share on :

महू न्यूज़.... जितेन्द्र वर्मा 
महू। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा. महू में कांग्रेस ने 140 वे स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर मनाया। शहर  कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू खान ने बताया हे कि प्रातः10:30 बजे शहर कांग्रेसकार्यालय कायस्थ मोहल्ला पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ने हमेशा देश के प्रति निष्ठा के साथ सेवा की है और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व केंट बोर्ड उपाध्यक्ष कैलाश दत्त पांडे ने कहा कि आज जो भारत में सरकारी चल रही है वह देश में गरीबी बेरोजगारी बढ़ा रही है जबकि कांग्रेस के द्वारा देश में गरीबी एवं बेरोजगारी के प्रति जागरूक होकर कार्य किया था लेकिन आज इस सरकार ने देश के नौजवान बेरोजगार है महंगाई चरम पर है लेकिन कोई आवाज उठाने वाला नहीं सिर्फ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के कंधे से कंधे मिलाकर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदुनंदन पाटीदार, पूर्व  प्रदेश कांग्रेस सचिव शक्ति सिंह गोयल, विजेंद्र सिंह चौहान, पुनीत शर्मा, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, आनंद गोगलिया, अमित अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, रवीश जादम, गोविंद शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुकुम अंजना, राजकुमार बागड़ी, विनोद भार्गव शेखर मालवीय आमिर खान, अल अमन खान, मुन्नालाल वर्मा, प्रीतम वर्मा गोना, विकी कौशल, मनमोहन कौशल, रकीब मेहर, संतोष अग्रवाल, विकी कौशल सतीश शेखावत ओमप्रकाश लोटआदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष विजय नौलक्खा ने किया। आभार कार्यवाहक अध्यक्ष रवि मिश्रा ने व्यक्त किया। 
स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण आजादी में कांग्रेस की बड़ी भुमिका: गोविंद टेलर 
नगर में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया नगर कांग्रेस कमेटी हासलपुर एवं ब्लाक सेवादल द्वारा यह आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता गोविंद टेलर ने कहा स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण आजादी में कांग्रेस की बड़ी भुमिका आंदोलन में करोड़ों कांग्रेसजनों ने लाठियां खाईं और जेल की यातनाएं सही। आजादी के बाद, आधुनिक भारत के निर्माण में पंडीत नेहरू  के उद्योगों, इंदिरा गांधी के बैंकों के राष्ट्रीयकरण और राजीव गांधी की सूचना क्रांति की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान वरिष्ठ रविशंकर मीणा, विरेन्द्र सिंह ठाकुर, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष पंकज मीणा,युकां ब्लाक उपाध्यक्ष लखन सिंह दरबार आदी मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper