झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही कॉंग्रेस  - सुमित मिश्रा

  • Share on :

निर्वाचन आयोग के ख़िलाफ़ प्रदर्शन की नौटंकी, जनता के बीच दुष्प्रचार कर रही 
संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कॉंग्रेस की आदत 
इंदौर । भाजपा इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कॉंग्रेस द्वारा निर्वाचन आयोग के ख़िलाफ़ किए जा रहे प्रदर्शन को नौटंकी बताते हुए कहा कि कॉंग्रेस सत्ता पाने के लिए झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है। 
श्री मिश्रा ने कहा कि चुनाव के दौरान लगातार निर्वाचन आयोग पर ऊंगली उठाना और चुनाव के बाद ईवींएम पर  दोष मढ़ना कॉंग्रेस की पुरानी आदत है। चुनावी असफलताओं से हताश राहुल गांधी और कॉंग्रेस पार्टी लगातार संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं। कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने मंच पर संबोधित करते हुए वोट चोरी की बात कही है, लेकिन राऊ विधानसभा की जनता जानती है कि भाजपा का कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर चुनाव में डटा रहता है और वोटिंग खत्म होने के बाद वोटिंग मशीन जमा होने के बाद ही बूथ छोड़ता है, लेकिन पटवारी जी द्वारा इंदौर और प्रदेश में कॉंग्रेस तेल लेने जा चुकी है, चुनाव के दौरान ही अपने वीडियो में श्री पटवारी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन जनता के बीच भ्रम फैलाकर और झूठ बोलने की राजनीति में माहिर कॉंग्रेस नेताओं को इंदौर की जनता और प्रदेश की जनता नकार चुकी है, इंदौर की जनता ने विधानसभा चुनाव में 9-0 से कॉंग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर दिया, वही लोकसभा चुनाव में मप्र की जनता ने सभी 29 सीटों पर कॉंग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर दिया, इसलिए सभी हरल्ले नेता चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ जुटकर झूठ का माहौल बना रहे हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper