पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया से कांग्रेस नेताओं की आत्मीय मुलाकात, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
महू/इंदौर। ग्राम राजोदा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह चौहान के निवास पर मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चूरहट विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनहित के मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल भैया ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा कर देश के आम नागरिकों की समस्याओं और भावनाओं को समझने का कार्य किया है। उसी प्रेरणा से वे भी प्रदेशभर में कांग्रेस के जमीनी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। साथ ही आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय सिंह चौहान, डॉ. महेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल ठाकुर, राजवीर सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी, जितेंद्र सिंह ठाकुर, जुगनू जादवसिंह धनावत, अशोक नागर, गणेश यादव, घनश्याम यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। अजयसिंह चौहान ने आभार माना।

