ग्राम तूकईथड़ में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

  • Share on :

रिपोर्टर महेन्द्र मालवीय  9753000844
बुरहानपुर। आज नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तूकईथड़ में जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जय किसान, जय कांग्रेस के नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपनी बात रखी। 
धरना प्रदर्शन में किसानों का कर्ज माफ करने, बिजली बिल माफ करने, केला फसल बीमा योजना पुनः लागू करने एवं फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई।
कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि किसानों के हितों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper