दतिया उपचुनाव में  कांग्रेस को मिली जीत पर कटनी सुभाष चौक में उत्साह पूर्वक जश्न मनाया कार्यकर्ताओं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर  कटनी के सुभाष चौक पर कांग्रेसजनों ने उत्साह पूर्वक जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने विकास, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे कांग्रेस की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया।
सुभाष चौक पर आयोजित जश्न में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए आगामी चुनावों में भी पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper