कांग्रेस साइकिल चलाएगी... दिग्गी पैदल चलेंगे!

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों भले ही अंदरूनी उठापटक और इस्तीफों का दौर जारी हो, लेकिन पार्टी भाजपा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में भी जुटी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि घरों में धूल खा रही साइकिलों को बाहर निकालें और पैडल मारने की तैयारी शुरू करें। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस साइकिल यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएगी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी खुद को सक्रिय बताते हुए 2 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक करीब 1,000 किलोमीटर की पदयात्रा का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी, इसमें कांग्रेस का प्रचार नहीं किया जाएगा और न ही सोशल मीडिया पर इसका प्रदर्शन होगा।

दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपये का चंदा दिया था, जिसकी रसीद आज भी उनके पास सुरक्षित है। उनका कहना है कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो वे अपनी चंदा राशि वापस मांगेंगे। उन्होंने यह भी अपील की कि राम मंदिर निर्माण में चंदा देने वाले श्रद्धालु भी इस यात्रा में उनके साथ शामिल हो सकते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की साइकिल यात्रा को कितना जनसमर्थन मिलता है और दिग्विजय सिंह की पदयात्रा में कितने लोग कदम से कदम मिलाकर चलते हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper