कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस जनों ने उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर महात्मा गांधी गान रघुपति राघव राजा राम पति पतावं सीताराम गाया तत्पश्चात 2 मिनट का मोन धारण कर पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया
इस अवसर पर डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के गौरव थे देश की आजादी के लिए उन्होंने दांडी यात्रा असहयोग आंदोलन चलाकर अंग्रेजों से लोहा लिया देश की जनता को गुलामी की आजादी से आजाद करवाया आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते हैं और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता कांग्रेस नेता रूप सिंह डामोर प्रवक्ता साबिर फिटवेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर महिला नेत्री गोरी कटारा सुनीता अलावा सुरेश समीर बबलू कटारा ठाकुर मितेंद्र सिंह सायरा बानो रोशन बारिया कीलू भूरिया हर्ष जैन आयुष ओहरी जितेंद शाह प्रशांत बामनिया गुफरान कुरैशी सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

