स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर निगम सख्त,   5400 रूपये का किया स्पॉट फाइन

  • Share on :

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज के उल्लंघन पर निगम की कार्रवाई
प्रतिष्ठान संचालकों को दी डस्टबिन रखने की समझाइश
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी। स्वच्छ एवं सुंदर शहर और स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छता नियमों के पालन को लेकर प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर मंगलवार शाम स्वास्थ्य शाखा की टीम द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में निरीक्षण के दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर   संबंधितों के विरुद्ध 5 हजार 400 रुपये की स्पॉट फाइन की कार्यवाही की।

आधा दर्जन वार्डों में हुई कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड वार्ड क्रमांक 1,3,33, 42,43,44  के व्यावसायिक क्षेत्रों में स्वच्छता टीम द्वारा अभियान चलाकर  दुकानों, होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों संचालकों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने तथा गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए डस्टबिन नहीं रखने पर 5 हजार 400 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।

नियम पालन की दी समझाइश
निगम टीम ने संबंधितों को  गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश दी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper