सर्वश्रेष्ठ पार्षद के अवार्ड को पार्षद राजीव जैन ने क्षेत्र की जनता को किया समर्पित

  • Share on :

ब्यूरो चीफ अनिल चौधरी
इंदौर। हाल ही में इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद श्री राजीव जैन को सर्वश्रेष्ठ पार्षद के अवार्ड से नवाजा गया है.... इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 50 पिपलियाहाना क्षेत्र से पार्षद श्री राजीव जैन ने स्वयं को मिला अवार्ड को क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि वार्ड के रहवासी अत्यंत जागरुक है यही कारण है कि वे भी पूरी तत्परता के साथ क्षेत्र को समस्या विहीन बनाने में अग्रसर है... 

वीओ। श्री जैन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक श्री महेंद्र हार्डिया एवं इंदौर नगर निगम के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव का आभार मानते हुए कहा कि जन समस्याओं का निराकरण करने एवं विकास कार्यों की गंगा बहाने में मुझे दोनों का भरपूर सहयोग मिलता है... वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी पार्षद राजीव जैन की तारीफ करते हुए मीडिया के समक्ष कहा कि हमें लगता ही नहीं है कि राजीव जैन कोई पार्षद या जनप्रतिनिधि है वो हमें हमेशा हमारे परिवार के सदस्य जैसा ही दिखाई देता है... राजीव जैन का व्यवहार न सिर्फ क्षेत्र के रह वासियों से बल्कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अत्यंत सहज, सरल और सौम्यतापूर्ण है... यही कारण है कि नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी भी पार्षद राजीव जैन द्वारा बताए गए कार्यों को तन्मयता से पूरा करने का प्रयास करते हैं... कुछ रहवासियों ने तो बताया कि जब राजीव जैन पार्षद नहीं थे तब भी भाजपा कार्यकर्ता एवं विधायक महेंद्र हार्डिया का प्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए तत्पर रहते थे... हमें गर्व है कि हमें एक ऐसा पार्षद मिला है जो जन समस्या निराकरण करने के साथ ही हमेशा लोगों के सुख-दुख में भी साथ खड़ा रहता है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper