देपालपुर  में निकलीं गौ सम्मान आह्वान यात्रा, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

  • Share on :

देपालपुर–नगर में गौ माता को राष्ट्र  माता घोषित करने और गौ सुरक्षा की मांग को लेकर एक शोभा यात्रा निकाली गई | यह यात्रा "गौ सम्मान आह्वान अभियान" के तहत गौ रक्षा दल के नेतृत्व में आयोजित की गई |
     शोभायात्रा का शुभारम्भ शांति विहार कॉलोनी से हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची जहां तहसीलदार संगीता गोलिया को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौवंश के संरक्षण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।


इस अवसर पर महामंडलेश्वर भगवानदास जी महाराज, पुजारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राजेश शास्त्री, जबरेश्वर सेना के संरक्षक राजेंद्र चौधरी, पंडित भविष्य व्यास,पंडित गौरव व्यास सहित सेंकड़ों गौ भक्त उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर  गौ संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए.
ज्ञापन का वाचन  महामंडलेश्वर भगवानदास जी महाराज ने किया  इसमें वेद लक्षणा गौ माता और सभी देशी गौवंश की सेवा,सुरक्षा तथा राष्ट्रीय सम्मान की मांग की गई।.

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper