जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाला बदमाश गिरफ्तार

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। आपराधिक गतिविधियों पर  अंकुश लगाने और सक्रिय बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशों के तहत छत्रीपुरा थाना पुलिस ने जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाले आरोपी आकाश पिता मुकेश बिसोटिया (30) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी छत्रीबाग, इंदौर का निवासी है और उसके खिलाफ अपहरण, अवैध हथियार रखने तथा एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 09 अपराध दर्ज हैं। जिलाबदर की अवधि में शहर में पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 307/26, धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर, डीसीपी जोन-4 नरेंद्र सिंह रावत, अतिरिक्त डीसीपी दिशेष अग्रवाल तथा एसीपी सराफा यश बिजौरिया के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, सउनि दीपेश गोराना, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र पाठक, आरक्षक अरुण चौहान, धर्मेंद्र सोनगरा और भूपेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper