दानिस जैदी बने आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी। मध्यप्रदेश में अपनी जड़ों को मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने शिवपुरी में संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दानिस जैदी की सक्रियता और क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें आम आदमी पार्टी, मध्यप्रदेश का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
​यह नियुक्ति पत्र मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के हस्ताक्षरित निर्देश पर जारी किया गया है। नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि दानिस जैदी अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से संगठन को सशक्त बनाएंगे और पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
​दानिस जैदी को मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जैदी ने कहा कि वे पार्टी के संविधान और अनुशासन का पालन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा के रूप में देखा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper