दीपक चौहान बने गौर बंजारा दल इंदौर के संगठन मंत्री, समाजजनों में हर्ष की लहर

  • Share on :

इंदौर। गौर बंजारा दल, मध्यप्रदेश द्वारा इंदौर महानगर निवासी श्री दीपक गोविंद चौहान को गौर बंजारा दल एवं गौर बंजारा युवा दल, इंदौर का संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर समाजजनों एवं संगठन पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि श्री चौहान लंबे समय से समाजसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव एवं कार्यकुशलता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के विस्तार, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नव-नियुक्त संगठन मंत्री श्री दीपक गोविंद चौहान को उनके उज्ज्वल, सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper