यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को दिल्ली पुलिस ने यूपी से दबोचा
दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार किया है। छात्राओं के आरोप के बाद से ही चैतन्यानंद फरार चल रहा था। चैतन्यानंद पर लड़कियों के साथ यौन शोषण के अलावा भी कई आरोप हैं।
बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेट के स्वामी चैतन्यानंद पर 17 लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से चैतन्यानंद फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आरोप गंभीर हैं, इसलिए आरोपी से पुलिस का पूछताछ करना जरूरी है।
बीते दिनों श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं ने यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए बताया था कि चैतन्यानंद रात को जबरदस्ती उन्हें अपने बेडरूम में बुलाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में भी सीसीटीवी लगाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने यौन शोषण के अलावा स्वामी चैतन्यानंद पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने और धर्म का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया है। आरोप लगने का बाद से दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद को ढूंढ रही थी। रविवार को पुलिस ने आगरा से आरोपी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

