धनतेरस : आंतरिक व शारीरिक समृद्धि की प्राप्ति का अवसर
सहजयोग आज का महायोग
भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान धन से ऊपर ...
खेतिया। प्रदेश में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पत्रकारों की सुरक्षा हेतु सरकार को कानून जल्द ही बनना चाहिए इंदौर में हुई पत्रकारों की मारपीट की घटना की निंदा करते हुए नगर पत्रकार संघ खेतिया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी सुरेंद्र कणेश को दिया। ज्ञापन में इंदौर की घटना की जांच जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए आने वाले विधानसभा सत्र में पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कानून बनाए जाने की मांग भी रखी। इस दौरान नगर पत्रकार संघ के राजेश नाहर ,रविंद्र सोनीस, जितेंद्र सनेर, जयेश पटेल, अनिल चौधरी, रियाज़ कपड़िया, आबिद शेख़, जितेंद्र जोशी, महेश भावसार, हर्षल जैन उपस्थित रहे।
खेतिया से जितेन्द्र जोशी की रिपोर्ट
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई