झाबुआ नगर पालिका परिषद में विशेष सम्मेलन आयोजित करने की मांग

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ/हाल ही में नगर पालिका प्रशासन द्वारा चैतन्य मार्ग स्थित धर्मशाला के नीचे की 13 दुकानों के संचालकों को धर्मशाला के जर्जर होने के कारण नोटिस जारी कर  दुकान खाली करने के निर्देश दिए गए वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा 13 जून को प्रातः 4 बजे 13 दुकानों पर सील लगा दी गई आज दिनांक 1 जुलाई को 24 घंटे के अंदर दुकान खाली करने के निर्देश दे दिए गए
नेता प्रतिपक्ष धूम सिंह डामोर वरिष्ठ  पार्षद प्रतिनिधि रशीद कुरेशी ने आज नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष मिलन पटेल को परिपत्र जारी कर नगर पालिका का विशेष सम्मेलन बुलाने की मांग की ताकि परिषद के समक्ष इसका निर्णय हो नगर पालिका प्रशासन ने बगैर परिषद की स्वीकृति के ध्वस्त करने का जो निर्णय लिया है वह न्याय उचित नहीं है 
नेता प्रतिपक्ष डामोर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश है कि मानसून के चलते बारिश में किसी भी भवन को और अतिक्रमण नहीं तोड़ा जाए धर्मशाला दुकानों के ऊपर है वह जर्जर है तो उसे तोड़ा जाना चाहिए  आज दुकानदारो का सामान दुकान के अंदर है  दुकानदार व उनके परिवार  व्यापार बंद होने से मानसिक तनाव में है ऐसी स्थिति में उचित निर्णय लिया जाना आवश्यक है शीघ्र ही विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाना आवश्यक है उन्होंने मांग की है कि विशेष सम्मेलन के पश्चात ही इस पर निर्णय लिया जाना उचित होगा

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन बगैर परिषद की स्वीकृति के दुकान तोड़ती है तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी व्यापारियों के समर्थन में नगर बंद का आह्वान करेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper