जिला मुख्यालय में छाया घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित

  • Share on :

अशोकनगर। जिला अशोकनगर मुख्यालय में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण शहर की सड़कों पर वाहन रेंग–रेंगकर चल रहे हैं। कोहरे के चलते राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतें आईं। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और देर रात के समय कोहरा और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, वाहन चलाते समय हैडलाइट और इंडिकेटर का इस्तेमाल करें तथा गति धीमी रखें। 
अशोकनगर से रवि वंशकार की खास रिपोर्ट

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper