दिल्ली में घना कोहरा, 80 फ्लाइटें और कई ट्रेनें लेट

  • Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली में घने कोहरे का असर लगातार याताय़ात पर पड़ रहा है। नए साल से पहले भी इसमें राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कई फ्लाइट्स और ट्रेन देरी से चल रही हैं जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार को भी यही सिलसिला जारी है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 80 फ्लाइट लेट बताई जा रही हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेन भी देरी से चल रही हैं। 
मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। मैसम विभाग के मुताबिक नए साल पर भी इससे राहत नहीं मिलेगी। वहीं शनिवार को भी कोहरे के चलते दिल्ली के ज्यातर हिस्सों में विजिबिलिटी काफी कम है जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया है। 
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने वाले यात्रियों को भी कोहरे के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कम दृश्यता के कारण उड़ानें और ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कई डायवर्ट की गई हैं। शनिवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के चलते 80 से अधिक उड़ानें लेट हैं। दिल्ली से सिक्किम जा रहे एक यात्री ने कहा, कोहरे और मौसम की स्थिति के कारण हमारी फ्लाइट दो घंटे लेट है।  वहीं ऑटो और कैब ड्राइवरों ने बताया कि कल की तुलना में आज कोहरा की स्थिति थोड़ी बेहतर है। कल कोहरे के चलते  40 मिनट का सफर तय करने में 2 घंटे लग गए थे। 
साभार लाइव हिंदुस्तान

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper