धनपुरी नगर परिषद बनेगी प्रदेश की पहली डीकार्बोनाइजेशन सिटी

  • Share on :

व्यूरो रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान केंद्र दिल्ली में  डिकार्बनाइजेशन भारतीय शहर संवाद एवं विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।
 कार्यशाला में नगर विकेंद्रीकरण पहल के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर शहडोल जिले के मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी सुश्री पूजा बुनकर को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के भारतीय देश प्रमुख एवं सलाहकार हितेश वैद्य ने धनपुरी नगर परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धनपुरी जैसी छोटा शहर स्थानीय निकाय भी देश और विश्व के लिए प्रेरणा बन रहा हैं। 
मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा बुनकर ने बताया कि नगर परिषद धनपुरी ने शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त करने का संकल्प लिया है। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग धनपुरी के विकास में किया जाएगा एवं नगरपरिषद धनपुरी को प्रदेश की पहली डीकार्बाेनाइजेशन सिटी बनाई जाएगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper