धार नवागत पुलिस अधीक्षक एसपी सचिन शर्मा ने संभाला पदभार अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, कानून-व्यवस्था पर रहेगा सख्त पहरा

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
धार। धार जिले के नए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण किया, सबसे पहले वे शहर के प्राचीन श्री धारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया उसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। 
पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में पुलिस अधीक्षक ( S.P. ) सचिन शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज स्थापित करना है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं होगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में हॉटस्पॉट चिन्हित कर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओ को रोकना, अवैध नशे की बिक्री का कारोबार ध्वस्त करना और आरोपियों को गिरफ्तार कर ठोस कार्यवाही करना, ट्राफिक व्यवस्था में सुधार, महिला संबंधी अपराध, बच्चों संबंधी अपराधों पर नियंत्रित करने सहित सोशल पुलिसिंग के माध्यम से आम जनता के बीच संवाद स्थापित कर लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक बढ़ाने का विशेष प्रयास करेंगे, आपको बता दें कि नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा पूर्व में भी धार जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं धार जिले में यह उनकी दूसरी पोस्टिंग है। जनता के विश्वास को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस और नागरिकों के बीच सहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था कायम की जा सकती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper