ढीमरखेड़ा पुलिस ने 48 घंटे में किया हत्या का खुलासा

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी। ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात के 48 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को ग्राम खम्हरिया निवासी सुखबरा बाई की शिकायत पर थाना ढीमरखेड़ा में मारपीट का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान घायल प्रहलाद कोल की 29 जुलाई को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद प्रकरण में हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं का इजाफा किया गया 
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों विदेशी उर्फ परदेशी कोल, रामरतन कोल एवं कुलसिया बाई कोल निवासी ग्राम खम्हरिया को 30 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले के एक अन्य आरोपी की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, उपनिरीक्षक विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, आरक्षक पंकज सिंह, देवेंद्र अहिरवार, अजय धुर्वे एवं गंधर्व सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper