आसमान से बरसी आफत: फ्रांस में भीषण गर्मी ने ली 1,000 लोगों की जान, बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

  • Share on :

पेरिस। फ्रांस में पिछले हफ्ते भीषण गर्मी के कारण करीब 1,000 लोगों की मौतें हुई हैं। देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। पेरिस क्षेत्र में घरों के अंदर होने वाली मौतों में भारी उछाल आया है। बुधवार को जब तापमान सबसे ज्यादा था, तब 1,200 से अधिक मौतें हुईं। अगले दो दिनों में यह संख्या बढ़कर हर दिन 1,400 से ऊपर पहुंच गई। गर्मी से पहले यहां हर दिन औसतन 900 से 1,000 मौतें होती थीं। मृतकों में 85 प्रतिशत लोग 65 साल या उससे अधिक उम्र के थे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने चेतावनी दी है कि यूरोप दुनिया का सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप है। यह वैश्विक औसत से दोगुनी रफ्तार से गर्म हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 15 करोड़ लोग भीषण गर्मी में रह रहे हैं। स्कूलों को बंद करना पड़ा है और बिजली ग्रिड फेल हो रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के बिना इतनी भीषण गर्मी और उमस मुमकिन नहीं थी।
जर्मनी, पोलैंड और चेक गणराज्य में गर्मी के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। जर्मनी के नीसेमुंडे में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चेक गणराज्य में अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां पारा 41.9 डिग्री तक चला गया। पोलैंड में भी तापमान 40.5 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर रहा।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper