तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जिला भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर दी बधाई
आदित्य शर्मा
इंदौर। -भारतीय जनता पार्टी की बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जीत की ख़ुशी में जश्न मना कर मिठाई बाँटकर जीत की ख़ुशी मनाई ।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावडा ने कहा यह परिणाम जनमानस के अटूट विश्वास, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास की राजनीति और सुशासन की विजय के प्रतीक हैं।
यह ऐतिहासिक जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सेवा भाव और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर जनता की मुहर है।
इस महत्वपूर्ण विजय के लिए सभी सम्मानित मतदाताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन देते हुए कहा कि यह परिणाम स्पष्ट करता है कि देश की जनता विकास, सुरक्षा और स्थिरता के साथ दृढ़ता से खड़ी है और उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ऐसी ही ऐतिहासिक जीत प्रदेश में दर्ज करेगी सभी जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थेl

