श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन 30 जून को कालापीपल में, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

  • Share on :

जिला पदाधिकारियों का प्रवास जारी, ब्लॉक-ब्लॉक पहुंचकर पत्रकारों को सम्मेलन का दिया आमंत्रण
सूर्या परमार शुजालपुर 
कालापीपल। श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन 30 जून को कालापीपल में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना 'चिंटू' एवं जिला संयुक्त सचिव संतोष सूर्या परमार लगातार जिले के विभिन्न ब्लॉकों का प्रवास कर पत्रकार साथियों से संपर्क कर रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं।
प्रवास के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने कालापीपल पहुंचकर सम्मेलन की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया, ताकि सम्मेलन भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया मुख्य रूप से शामिल होंगे और पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे।

प्रवास के दौरान मक्सी, बेरछा, अकोदिया, पोलाय सहित विभिन्न ब्लॉकों में पत्रकार साथियों ने जिला पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया तथा सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। संगठन ने जिले के सभी पत्रकार साथियों से 30 जून को कालापीपल पहुंचकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper