नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित

  • Share on :

जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी नामावली चतुर्थ चरण के लिए लाम बंद होने के लिए दिए निर्देश
झाबुआ। आज जिला कांग्रेस द्वारा प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात तीन चरण पूर्ण होने पर चौथे चरण के दावे आपत्तियों एवं 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओ के नाम जुड़वाने व  त्रुटि सुधार संशोधन के लिए जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को नामावलियों के गहन पुनरीक्षण के लिए क्षेत्र वार नामावलिया सुपुर्द की गई व विधानसभा पेटलावद के 48 झाबुआ विधानसभा के 50 थांदला विधानसभा के 34 बड़े हुए मतदान केंद्र पर पार्टी के बी एल ए नियुक्त करने के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए गए 
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जिला निर्वाचन के सक्षम अधिकारी द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं समस्त अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के बी एल ए को सक्रिय करें ताकि मतदाता का नाम नामावली से कटे नहीं व मतदान करने से वंचित नहीं रह पाए 
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख शक्ति सिंह राठौर सलीम शेख चैन सिंह डामोर सतीश अजनार माजू सिंह डामोर  खून सिंह गुंडीया गुल सिंह अमलियार सुरेंद्र गरवाल गोवर्धन भूरिया राकेश डामोर पार सिंह डिंडोर काना गुडिया डॉ दिनेश गाहरी सुभाष चंद्र शौकत अली सहित  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper