जिला कांग्रेस सेवादल ने इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर इंदिरा राजीव उद्यान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया एवं उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सेवा दल मुख्य संगठक रामराज सिंह दांगी ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी का देश की एकता, अखंडता और विकास में अतुलनीय योगदान रहा है, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों महान नेताओं का त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भाव सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष रणधीर सिंह ठाकुर ,लक्ष्मण सिंह रघुवंशी, सुभाष बोहत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू , सेवा दल मुख्य संगठक रामराज सिंह दांगी, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गोविंद भार्गव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

