जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा संपन्न, 590 छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

  • Share on :

जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट 
अशोकनगर। जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का हुआ आयोजन  जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय पठार अशोकनगर पर आयोजित किया गया। यह परीक्षा 16 एवं 17 जनवरी को दो दिवस आयोजित हुई जिसमें 641 बच्चों में से 590 बच्चों द्वारा सहभागिता की गई एवं विकासखंड  के सभी जन शिक्षा केंद्र से चयनित बच्चे सम्मिलित हुए। परीक्षा का निरीक्षण डीपीसी श्री राहुल शर्मा एवं एपीसी महेंद्र जैन द्वारा  किया गया एवं बच्चों से परीक्षा के संबंध में चर्चा की गई। सभी बच्चों एवं पालकों  को परिवहन और खाना की व्यवस्था जनपद शिक्षा केंद्र अशोकनगर द्वारा की गई। सभी बच्चे परीक्षा देने में उत्सुक दिखे एवं सभी बच्चों ने कहा की ऐसी प्रतियोगिता से हमको आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होते हैं सभी बच्चों को राज्य शिक्षा केंद्र से प्राप्त प्रमाण पत्र भी वितरण किए गए परीक्षा केंद्र पर प्रभारी श्री मती सीमा जैन ,संदीप चौबे,रामकृष्ण यादव  सीएसी,जगमोहन यादव  बीएसी, धर्मेंद्र झा ,चंपालाल चंदेल ,कृष्णपाल सिंह रघुवंशी सहित सभी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper