पंजाब चुनाव 2027 से पहले AAP को बड़ा झटका: 2 दिन में 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल
चंडीगढ़. पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. दो दिनों के भीतर पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और सोमवार को तीनो ने ही बीजेपी का हाथ थाम लिया है.
अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार (2 नवंबर) को पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. इससे पहले रविवार को पटियाला जिले के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. तीनों नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को अपना इस्तीफा भेजा है. उन्होंने इस्तीफे में 1 नवंबर 2026 से अपनी विधानसभा सीट छोड़ने की बात कही है. कुंवर विजय प्रताप सिंह पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. कुंवर विजय प्रताप सिंह के भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी नेतृत्व के साथ लंबे समय से मतभेद चल रहे थे. वह लगातार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं. सोमवार को कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है.
साभार आज तक

