दिनारा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; 25,400 रुपये नकद जब्त

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25,400 रुपये नकद और 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा बिनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत दिनारा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द्र छारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कडोरा लोधी के हार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए 6 लोगों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों में गोरेलाल यादव (35), हरिओम विश्वकर्मा (35), हरिमोहन यादव (40), भगवत यादव (35), अंकित लोधी (24) एवं संजीव लोधी (29) शामिल हैं। सभी आरोपी दिनारा एवं करैरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने मौके से 25,400 रुपये नकद एवं 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी जब्त की। इस मामले में थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 263/26 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द्र छारी, उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक कुमार, विशाल सिंह, शरद कुमार सहित आरक्षक शिवम यादव, योगेश मिश्रा, संतोष पाठक, पवन राठौर, प्रदीप कौरव एवं सुरेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper