मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मानव श्रृंखला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

  • Share on :

शिवम् प्रजापति की रिपोर्ट 
मेंहदवानी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मेंहदवानी के तत्वावधान में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की कक्षा के दौरान विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाते हुए मानव श्रृंखला निर्माण एवं वृक्षारोपण जैसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की स्थापना के गौरवशाली इतिहास, प्रदेश की एकता, अखंडता एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी मेंटर एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर मानव श्रृंखला का निर्माण किया। इसके माध्यम से प्रदेश की एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण एवं हरित मध्य प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक डॉ. निलेश्वरी वैश्य, नवांकुर संस्था प्रमुख श्री पवन कुमार साहू एवं श्री कृष्णा साहू , शासकीय मॉडल कन्या छात्रावास से अधीक्षिका सहित सभी मेंटर तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रदेश के विकास, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इस प्रकार मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन जनभागीदारी, सामाजिक चेतना एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मेंहदवानी, जिला डिंडौरी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper