व्हीबी-जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय पंच सम्मेलन 19 अगस्त को नगर निगम ऑडिटोरियम कटनी में
जिला पंचायत सीईओ ने सुचारू क्रियान्वयन हेतु एसीईओ को नियुक्त किया नोडल अधिकारी एवं अन्य 30 लोकसेवकों को सौंपी विविध जिम्मेदारियां
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में "विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025" (VB-GRAMG) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय पंच सम्मेलन 19 अगस्त 2026 को नगर निगम ऑडिटोरियम बस स्टैंड कटनी में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला पंचायत कटनी के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए अन्य 30 अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के दायित्व सौंपे हैं। सुश्री कौर ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपे गये दायित्वों को समय-सीमा में निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया है।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
सर्वश्री परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं ऋषिराज चढ़ार, मृगेंद्र सिंह एपीओ, अभिषेक त्रिपाठी सहायक यंत्री, अजीत सिंह एपीओ, योगेंद्र असाटी मीडिया प्रभारी, नरेश राठौर लेखापाल, उमेश सोनी डीईओ, जी किस्पोट्टा पीसीओ, समस्त जनपद पंचायतों के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक लेखा अधिकारी, धनराज चौधरी जिला समन्वयक, पंकज नामदेव आरजीसीए, मोहम्मद आरिफ एवं सुग्रीम मरावी डीईओ, नीरज पटेल, मथुरा प्रसाद, दयाशंकर साकेत, भागीरथ तिवारी, रुचि विश्वकर्मा, सोहन दाहिया सर्व भत्य सौंपी गई जिम्मेदारियों का समय सीमा में नोडल अधिकारी के निर्देशन में निर्वहन करेंगे।

