सृजन कार्यक्रम के तहत डीआरपी लाइन झाबुआ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

  • Share on :

रिपोर्टर:-  सलीम हुसैन
झाबुआ। आज दिनांक 21.11.2026 को पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत डीआरपी लाइन झाबुआ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

प्रतियोगिता में सृजन कार्यक्रम से जुड़े बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रनिंग, नींबू रेस एवं चेयर रेस जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं शारीरिक-मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में प्रभारी रक्षित निरीक्षक, खेल अधिकारी, रोटरी क्लब, उदय संस्था, रक्षा सखी टीम एवं डीआरपी पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। आयोजन में लगभग 200 लोगों की सहभागिता रही।

झाबुआ पुलिस द्वारा सृजन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास, सकारात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper