नर्मदा का माईक्रों उद्ववहन सिंचाई परियोजना की जानकारी त्रुटीपूर्ण है
रामा के नाम झाबुआ विकासखण्ड में जोडे
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ नर्मदा का माईक्रों उद्ववहन सिंचाई परियोजना अन्तर्गत झाबुआ पेटलावद थांदला की जो सूची विभाग द्वारा जारी की गई है वह त्रृटीपूर्ण है। जो योजना बनी है उसमें झाबुआ विकासखण्ड के साथ साथ सम्पर्ण विधानसभा की उपेक्षा की गई है।
उक्त जानकारी झाबुआ विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ विक्रांत भूरिया द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से कही है।उल्लेखिनीय है कि नर्मदा के पानी को लेकर जिले की जनता की मांग बढ चुकी है कल रानापुर से झाबुआ तक की पदयात्रा निकालकर ग्रामीणों द्वारा नर्मदा के पानी को रानापुर कुन्दपुर एवं पिटोल बोरी क्षेत्र में मांग की गई वही जिले के थांदला के खवासा मेंभी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन ग्रामीण जनता कर रही है। डां भूरिया द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा जो सूची जारी की गई है उसमें अनेक त्रुटिया है विभाग द्वारा गुमराह करने के लिए विकास खण्ड झाबुआ में रामा विकासखण्ड के लगभग 35 से अधिक नाम जोड दिये गये है।
डाॅ भूरिया द्वारा बताया गया कि नर्मदा झाबुआ लिंक परियोजना से रानापुर नगर एवं ग्रामीण तथा पिटोल, कुन्दनपुर बोरी क्षेत्र को तत्काल जोडे। रानापुर के किसान सुखे से जुझ रहा है । पशु पालकों को पानी नहीं मिल पा रहा है,पशु पालने में कठिनाईयां हो रही है। विधानसभा झाबुआ के साथ जानबुझकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है । पानी नहीं मिलेन से रानापुर क्षेत्र में पलायन बढ रहा है सिंचाई हेतु नर्मदा लिंक योजना पानी प्रदाय करने सबंधी कार्यवाही की जावे। झाबुआ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पिटोल एवं बोरी क्षेत्र को भी नर्मदा लिंक परियोजना का लाभ नहीं मिल रहा है। नर्मदा का पानी नहीं मिलने से क्षेत्र में किसान अन्य राज्यों में पलायन कर मजदुरी करने पर मजबुर है।
रानापुर क्षेत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान मुख्यमंत्री की घोषणा के उपरान्त भी आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई सरकार को चाहिए कि नर्मदा का पानी खेतों तक लाए पाईपलाईन के माध्यम से खेतों तक पहुंच यदि आवश्यक हो तो बडे तालाबों मंे उक्त पानी छोडे, जिससे नर्मदा का पानी रानापुर,कुन्दनपुर, पिटोल,बोरी क्षेत्र के ग्रामीण किसानों को लाभ हो तथा उनका जीवनस्तर में सुधार आवे। रानापुर क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्ष कैलाश डामोर, झाबुआ ब्लाक अध्यक्ष खुनसिंह गुण्डिया विधायक प्रतिनिधि रमेश मेडा रानापुर, बंशीलाल बारिया बोरी,काना भाई पिटोल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मानसिंह मेडा,दिनेश वसुनिया आदिवासी कांग्रेस के आयुष ओहारी तथा एनएसयुआई के नरर्वेश अमलियार वसीम सैयद आईटी सेल,साबिर फिटवेल सहित रानापुर एवं झाबुआ केसरपंच एवं अन्य जनपद प्रतिनिधियों ने नर्मदा का पानी झाबुआ विधानसभा अन्तर्गत छुटे ग्रामों को जोडने की मांग की गई है।

