धनपुरी ओसीएम वर्कशॉप में कबाड़ चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2 हजार का मशरूका बरामद

  • Share on :

 साहिल खान 
धनपुरी। धनपुरी ओसीएम वर्कशॉप परिसर में रखे पुराने लोहे के स्क्रैप कबाड़ को चोरी करने पहुंचे दो आरोपियों को धनपुरी पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया करीब 2 हजार रुपये कीमत का लोहे का कबाड़ बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 नवंबर 2026 को धनपुरी ओसीएम वर्कशॉप परिसर में कबाड़ चोरी होने की सूचना एरिया सुरक्षा अधिकारी अमित सिंह को मिली थी। इसके बाद सुरक्षा प्रभारी कृष्ण प्रसाद ओझा अपने सहयोगी अजय दाहिया के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दो व्यक्ति लोहे का स्क्रैप लेकर भागते हुए दिखाई दिए। मौके पर तैनात एसआईएसएफ के जवानों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बादल कुशवाहा पिता मंगल कुशवाहा एवं राहुल पैकरा पिता मोहर पैकरा, दोनों निवासी बापू चौक, तुलसी पेट्रोल पंप के सामने, अमलाई जिला अनूपपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी गया करीब 2 हजार रुपये का कबाड़ जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामकरण सिंह एवं आरक्षक सतवंत कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper