विकसित भारत-जी राम जी योजना की जिला पंचायत सीईओ ने की वर्चुअली समीक्षा

  • Share on :

श्रमिक नियोजन में वृद्धि हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता से प्रगतिरत कार्यों में लायें तेज़ी - सुश्री कौर 
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी ।ग्राम पंचायतों में प्रगति रत निर्माण एवं विकास कार्यों को तेजी से कराते हुए स्थानीय श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराएं। सर्वोच्च प्राथमिकता से विकसित भारत-जी राम जी योजना अंतर्गत श्रमिकों के नियोजन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने वी बी - जी रामजी योजना की वर्चुअली समीक्षा करते हुए समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारियों को दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों को तकनीकी मानकों का पालन करते हुए नियत समय में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत वार निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अद्यतन जानकारी ली। सुश्री कौर ने सिपरी (SIPRI) सॉफ्टवेयर फॉर आइडेंटिफिकेशन एंड प्लानिंग ऑफ रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल पर प्रगतिरत कार्यों को अधिक से अधिक प्रदर्शित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वर्चुअल समीक्षा के दौरान समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी,सहायक यंत्री एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने सहभागिता की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper