अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने किया स्वागत
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार, जिला अध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
इंदौर। अनुसूचित जाति मोर्चा जिला इंदौर में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर छापोला, उपाध्यक्ष लेखराज गहलोत, महामंत्री रवि ओसरे, मंत्री पवन सोनगरा, कोषाध्यक्ष राजेश दुगरिया एवं नीति शोध प्रभारी विनोद भीलवाड़ा शामिल हैं।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया तथा संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया।
जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में मिल-जुलकर कार्य करने की बात कही।

