विमुक्त घुमंतू समाज के लिए दस्तावेज शिविर आयोजित, योजनाओं की दी जानकारी

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। घुमंतू कार्य जिला रामेश्वर द्वारा विमुक्त घुमंतू समाज के लोगों के लिए दस्तावेज शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के अनेक परिवारों को विभिन्न आवश्यक दस्तावेज बनवाकर वितरित किए गए तथा नए दस्तावेजों के निर्माण हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराने का आह्वान किया। शिविर के माध्यम से दस्तावेजीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से घुमंतू कार्य विभाग सह संयोजक श्री गिरधारी राठौड़ जी, भाजपा पार्षद श्रीमती प्रियंका चौहान, जिला संयोजक श्री पप्पू राठौड़ जी, दीपक चौहान, रोहन डिमोरिया, बलराम सिंह सरदार, सुनील राठौड़, सोनू चौहान, अजय राठौड़, पंचायत मंत्री आशीष द्विवेदी, भाजपा मंडल मंत्री हुकुम राठौड़, जसवंत जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

शिविर में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा दस्तावेज निर्माण एवं शासकीय योजनाओं संबंधी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper