जान जोखिम में न डालें! ग्राम दासघाट  रपटे पर पानी के तेज बहाव के बाद प्रशासन सख्त; तहसीलदार, जनपद सीईओ और पुलिस टीम ने संभाली कमान

  • Share on :

ताप्ती नदी के बिजोरी रपटे पर बाढ़ का खतरा, खकनार प्रशासन ने रोकी आवाजाही
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर जिले के खकनार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजोरी के ग्राम दासघाट में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। यहां ताप्ती नदी पर बना रपटा  जो कि आस-पास के द गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। रपटे के ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।

प्रशासनिक टीम ने किया निरीक्षण
खकनार तहसीलदार जितेंद्र अलावा, जनपद सीईओ सुनीता बघेल , ग्राम सचिव दीपक अंबिकर, और खकनार पुलिस विभाग से सतीश सूर्यवंशी सहित भारी प्रशासनिक और पुलिस अमला बिजोरी ग्राम पहुंचा। अधिकारियों ने रपटे पर पानी के तेज बहाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राहगीरों को सख्त हिदायत, रोकी गई आवाजाही
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां से गुजरने वाले राहगीरों और ग्रामीणों को सख्त समझाइश दी। तहसीलदार और पुलिस टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक पानी रपटे के ऊपर से बह रहा है, तब तक कोई भी व्यक्ति जान जोखिम में डालकर इसे पार करने की कोशिश न करे।

सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर निम्नलिखित जरूरी कदम उठाए गए हैं:
निगरानी और तैनाती: रपटे के दोनों ओर पुलिस और कोटवारों की तैनाती की जा रही है ताकि कोई भी वाहन चालक या राहगीर बाढ़ के पानी में न उतरे।

विकल्प मार्ग का उपयोग: ग्रामीणों को पानी कम होने तक धैर्य रखने और अति-आवश्यक होने पर ही सुरक्षित या वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
सतर्क रहने की अपील: प्रशासन ने तटीय इलाकों और नदी के आस-पास रहने वाले लोगों को लगातार अलर्ट पर रहने को कहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper